कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण भारत के लोगों को मॉस्को जा रहा एयर इंडिया का विमान शनिवार को वापस दिल्ली आ गया है।दिल्ली से मॉस्को जाने वाली फ्लाइट उस समय आधे रास्ते से वापस आ गई जब Ground Staf को पता चला कि विमान में सवार पायलटों में से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया का A-320 नियो विमान ंफंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए मॉस्को जा रहा था। विमान उज्बेकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचा था कि अधिकारियों को पता चला विमान में सवार एक पायलट कोरोनावायरस से संक्रमित है।
DGCA ने कहा, ” प्रथम दृष्टया यह मामला खामी का प्रतीत हो रहा है क्योंकि यदि पायलट कोरोना संक्रमित पाया गया था तो उसे विमान में नहीं होना चाहिए था।
जानकारी के मुताबिक विमान में कुल चार पायलट थे। दो ले जाने के और दो वापसी के लिए। इनके अलावा दूसरे क्रू मेम्बर भी थे।
अधिकारियों ने कहा कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। जानकारी होते ही विमान को तुरंत वापस आने के लिए कहा गया। विमान शनिवार को दोपहर 12.30pm बजे वापस दिल्ली पहुंचा। फीलहाल विमान में सवार चालक दल के सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया है। और अब फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए दूसरे विमान को भेजा जाएगा।