अमिताभ बच्चन और उनके बेटे कोरोना पॉज़िटिव निकाले।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन दोनों के कोविड की जांच हुए जांच में शनिवार को अमिताभ बचन उनके बेटे कोरिना पॉज़िटिव निकले।
कोरोना पॉज़िटिव निकालने के बाद उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी।
जानकारी में अमिताभ बच्चन ने पहले ट्वीट पर लिखा,
मुझे जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पॉज़िटिव की पुष्टि हुई है। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल अधिकारियों को सूचना दे रहा है। परिजनों और स्टाफ की भी जांच करा ली गई हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।’ उन्होंने यह भी लिखा पिछले दस दिन में मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से भी
अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें। अमिताभ बच्चन के अनुसार लिखे गए ट्विटर का फोटो
![]() |
Photo from Screen Short on twitter |
कुछ ही देर बाद अभिषेक बच्चन भी ट्वीट करते हैं।
आज मैं और पिता जी दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हम दोनों को हल्के लक्षण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों सभी की जांच करा रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।
अभिषेक बच्चन के अनुसार लिखे गए ट्विटर का फोटो
![]() |
Photo from Screen Short on twitter |
उनकी फैन्स भी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं।
सभी ट्वीट कर बिग बी को पॉजिटिव मैसेज दे रहे हैं। मालूम हो कि बिग-बी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वह लगातार पोस्ट्स के माध्यम से अपने गोल्डन मेमोरीज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने दो फोटोज का एक कोलाज शेयर किया था।आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन की गुलाबो सिताबो फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे। फिल्म में बिग बी के काम को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार अमिताभ बच्चन को सांस लेने में प्रॉबलम हो रही थी। शनिवार को रात लगभग 10 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, ‘वह स्थिर हैं, लेकिन सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनकी उम्र और ट्यूबरक्यूलोसिस समेत पिछली बीमारियों को देखते हुए, उनकी हालत में सुधार आने में समय लग सकता है।