ABP न्यूज और Cvoter के एक सर्वे से पता चला इस बार बिहार में राजद (RJD) की सरकार बन सकती हैं।
ABP न्यूज और Cvoter ने एक सर्वे कराएं जिसमें लोग सरकार के बारे में अलग-अलग सवाल पूछे गए। और यह सर्वे से पता चला कि 56.6% लोग नितेश कुमार से नाराज हैं। साथ ही यह भी पता चला की इस बार राजद (RJD) की सरकार बनने की संभावना है।
![]() |
Photo From Social Media (RJD) |
ABP न्यूज और CVOTER ने सरकार को लेकर लोगो से एक सर्वे किया।
इस सर्वे रिजल्ट में कहा गया है कि बिहार में फिर से राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बन सकती है। सर्वे के मुताबिक जदयू और बीजेपी के सहयोगी पार्टियों वाले गठबंधन राजद को 44.8 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। सर्वे में राजद को 141 से 161 सीटें जीतने का अनुमान बताया गया है। वहीं, सप्रंग यानी UPA को 33.4 प्रतिशत वोट मिलने के आस हैं। यूपीए के हिस्से में 64 से 84 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य पार्टियों को 21.8 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। मत प्रतिशत को सीटों की संख्या में बदले तो इन दलों को 13 से 23 सीटें मिल सकती हैं।
![]() |
Photo Nitish Kumar |
56.7% लोग नीतीश से नाराज हैं।
सर्वे में बताया गया है कि 56.7% लोग नीतीश से नाराज हैं वे लोग बिहार में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। जबकि 29.8% लोग सरकार से नाराज तो हैं लेकिन उसे बदलना नहीं चाहते हैं। 13.5% ऐसे लोग भी हैं जिन्हें नीतीश कुमार से कोई शिकायत नहीं है और वह सत्ता परिवर्तन नहीं चाहते हैं।
CVOTER ने 243 सीटों से संबंधित 25, 789 लोगों की राय जानी।
CVOTER ने अपने सर्वे में वोटरों से अलग अलग पहलूओं पर बात की है और तमाम मुद्दों पर जनता का मत जानने के बाद यह ओपिनियन पोल जारी किया है। यह सर्वे 1 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक आयोजित किया गया था जिसमें बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों से संबंधित 25, 789 लोगों की राय जानी गई थी।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग (Election commission) ने शुक्रवार को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। बिहार में तीन चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होगी, जबकि दूसरे चरण में मतदान 3 नवंबर को होगा। इसके बाद 7 नवंबर को तीसरे चरण में मतदान होगा। 10 नंवबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने इस बार कोरोना काल के मद्देनजर रखते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया कराने की गाइडलाइंन भी जारी की हैं।
तेजप्रताप, तेजस्वी और पप्पू यादव समेत 100 लोगों पर FIR दर्ज
कृषि बिल के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजप्रताप, पूर्व मंत्री तेजस्वी और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव समेत100 अज्ञात लोगों पर कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया।
![]() |
Photo From Social Media |
केस दर्ज होने का कारण क्या हैं?
तेजप्रताप, तेजस्वी और पप्पू यादव पर आरोप है कि ये बगैर अनुमति इन तीनों नेताओं ने प्रदर्शन किया और सड़क पर उतर गए। इस दौरान भीड़ भी जमा हुई थीं। बेली रोड जैसे प्रतिबंधित इलाके में प्रदर्शन किया गया। सभी नेता पर अलग-अलग धाराओं में FIR दर्ज किया गया है। यह दर्ज FIR में बिना किसी अनुमति के जुलूस निकालने और साथ ही Covid-19, प्रतिबंधित इलाके में प्रदर्शन करने सहित अन्य धारा लगाया गया हैं। हाला कि इस मामले में किसी भी पार्टी के प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की बात से पुलिस ने इनकार किया है।