BSF, CRPF में हैं करीब 1 लाख खाली हैं पोस्ट फिर भी खाली पोस्ट पर वैकेंसि नहीं करा रही सरकार?
केंद्र सरकार (Central Government) ने सोमवार को बताया कि BSF (Border Security Force) और CRPF (Central Reserve Police Force) और CAPF (Central Armed Police Forces) में करीब एक लाख पद खाली हैं। इनमें से अधिकतर खाली रिटायरमेंट, इस्तीफों और मौतों की वजह से हुए हैं।
![]() |
Photo From BSEB.nic.in |
BSF,CRPF,CISF और ITBP में कुल खाली पदो की संख्या।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सीमा पर सुरक्षा बल (BSF) में सबसे अधिक वैकेंसियां BSF में कुल खाली पद की संख्या 28,926 हैं।
इसके बाद केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कुल खाली पद की संख्या 26,506 हैं।
केन्द्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (CISF) में कुल खाली पद की संख्या 23906 है।
सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कुल खाली पद की संख्या 18,643 है।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में कुल खाली पद की संख्या 5,784 हैं।
असम राइफल्स में कुल खाली पद की संख्या 7328 हैं।
BSF | 28,926 |
CRPF | 26,506 |
ITBP | 5,784 |
CISF | 23,906 |
SSB | 18,643 |
Assam Rifles | 7,328 |
Total Number Of Post | 82,167 |
![]() |
Photo From cisf.gov.in |
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा की
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा की ‘‘Central Armed Police Forces (CAPF) और असम राइफल्स में वैकेंसियां रिटायरमेंट, इस्तीफे, मृत्यु, नए इकाई के बनाने, नए पदों के सृजन, कैडर समीक्षा आदि के कारण उत्पन्न होती हैं। इन रिक्तियों में से अधिकतर कांस्टेबल ग्रेड में हैं। साथ ही नित्यानंद राय ने कहा कि इन वैकेंसियां को भरने के लिए एक स्थापित प्रक्रिया है जैसे मौजूदा प्रावधानों के अनुसार सीधी भर्ती, प्रोमोशन और प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भर्ती की जाती है।
![]() |
Photo From crpf.gov.in |
BSF, CRPF, CISF और CAPF में कैसे होंगे वैकेंसियां।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सरकार ने सीएपीएफ में रिक्त पदों को भरने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं। जो एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कांस्टेबल के 60,210 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया, कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC के माध्यम से उप-निरीक्षकों (Sub-Inspectors) के 2,534 पद संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC के माध्यम से होगा। और साथ ही सहायक कमांडेंट के 330 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।